1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Zomato CEO Deepinder Goyals Marriage

Zomato के सीईओ Deepinder Goyal ने चुपचाप की दूसरी शादी, कौन हैं वो मैक्सिकन मॉडल?

Grecia Munoz
Zomato CEO Deepinder Goyals Marriage: जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल ने मैक्सिकन मॉडल ग्रेसिया मुनोज Grecia Munoz के साथ दूसरी शादी कर ली है। उन्‍होंने ये शादी चुपचाप तरीके से की है। बता दें कि मूल रूप से मैक्सिको की रहने वाली ग्रेसिया मुनोज अभी भारत में रह रही हैं।

ग्रेसिया साल 2022 में अमेरिका में मेट्रोपोलिटन फैशन वीक की विनर रह चुकी हैं। ग्रेसिया मुनोज़ एक मॉडल और टेलीविजन होस्ट भी हैं। जबकि दीपिंदर भारत के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं।
Grecia Munoz
एक महीने पहले हो गई शादी : बता दें कि दीपिंदर गोयल ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो के को-फाउंडर एवं सीईओ हैं। उन्‍होंने एक मैक्सिकन मॉडल के साथ दूसरी शादी की है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल एक महीने पहले मैक्सिकन मॉडल ग्रेसिया मुनोज के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। फरवरी में अपने हनीमून से लौटा है।

गोयल की दूसरी शादी : बता दें कि यह गोयल की दूसरी शादी बताई जा रही है। उनकी पहली शादी आईआईटी-दिल्ली में साथ पढ़ने वाली कंचन जोशी के साथ हुई थी। कंचन जोशी वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में गणित की प्रोफेसर हैं। मूल रूप से मैक्सिको की रहने वाली ग्रेसिया मुनोज़ अब भारत में रहती हैं।

ग्रेसिया मुनोज कौन हैं : ग्रेसिया मुनोज मैक्सिको की रहने वाली हैं। वह एक मॉडल और टेलीविजन होस्ट हैं। ग्रेसिया साल 2022 में अमेरिका में मेट्रोपोलिटन फैशन वीक की विनर रह चुकी हैं। ग्रेसिया अभी भारत में हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी है। दीपिंदर गोयल ने साल 2008 में जोमैटो की शुरुआत की थी। कंपनी की वैल्यू अभी डेढ़ लाख करोड़ रुपये है। दीपिंदर भारत के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। आज कंपनी भारत और यूएई सहित कई देशों में कारोबार कर रही है। जोमैटो की मार्केट कैपिटल 1.40 लाख करोड़ रुपये है। वहीं दीपिंदर की नेटवर्थ करीब 2570 करोड़ रुपये है।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
आप नेता बोले, केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा की सबसे बड़ी राजनीतिक गलती