1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Winter ends with rise in temperature in Delhi

दिल्ली में तापमान में हुई वृद्धि से खत्म हुई सर्दी! IMD ने जताया अनुमान

new delhi
नई दिल्ली। इस बार मौसम ने काफी रुलाया है। सर्दी का दौर लगभग पूरे दिसंबर से लेकर जनवरी तक जारी रहा। फरवरी की शुरुआत में भी ठंड ने कम परेशान नहीं किया। देश के उत्तर-पश्चिम राज्यों में कई दिनों तक शीतलहर और सर्द हवाओं ने जीना मुहाल कर रखा था। लगातार कई पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश से सर्दी का प्रकोप और बढ़ता ही गया। पिछले कुछ दिनों उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में खिली हुई धूप निकल रही है और तापमान में वृद्धि जारी है। राजधानी दिल्ली में भी तापमान में वृद्धि होते जा रही है।

 
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की मानें तो फिलहाल पूरे देश में मौसम का मिजाज बेहतर होने वाला है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि जारी रहेगी। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश के अधिकांश भागों का मौसम खुशनुमा रहेगा। अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी। इसके बाद तापमान स्थिर रहेगा। पूर्वी भारत में भी अगले दो दिनों तक मौसम खुशगवार रहने की उम्मीद है।
 
हालांकि स्काईमेटवेदर के अनुसार राजधानी दिल्ली और आसपास में 19 फरवरी से मौसम का मिजाज एक बार बदलने की संभावना है। स्काईमेटवेदर के अनुसार 19 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं और 20 से 22 फरवरी के बीच बारिश भी हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी कमी की आशंका है। 22 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।
अगला लेख
पठानकोट में मोदी बोले- खुशहाल और हंसता हुआ पंजाब बनाएंगे