1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Why rahul gandhi plane failed to land at navy airport

नौसैनिक हवाईअड्डे पर क्यों नहीं उतर सका राहुल गांधी का विमान?

rahul gandhi
कोच्चि। कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि रक्षा मंत्रालय ने उस विमान को यहां नौसैनिक हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया जिसमें राहुल गांधी सवार थे।
 
एर्नाकुलम के जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के अध्यक्ष मोहम्मद शियास ने आरोप लगाया कि शुरू में नौसैनिक हवाई अड्डे पर विमान को उतारने की अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में यह अनुमति वापस ले ली गई। इसके बाद, कन्नूर से राहुल गांधी को लेकर आ रहे विमान को पास के नेदुंबसेरी में सीआईएएल की ओर मोड़ दिया गया।
 
नौसैनिक स्टेशन पर निजी जेट विमानों को उतारे जाने की अनुमति देने का निर्णय रक्षा मंत्रालय द्वारा किया गया था। हालांकि, उन्होंने इस विषय में विस्तार से जानकारी नहीं दी।
 
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के दौरे पर हैं और शुक्रवार को कोच्चि में उनके दो कार्यक्रम निर्धारित हैं। वे वायनाड से कांग्रेस सांसद भी है।
 
अगला लेख
भाजपा ने अजित पवार को दी शरद पवार का करियर खत्म करने की सुपारी : अनिल देशमुख