ओवैसी को क्यों पसंद हैं छत्रपति शिवाजी महाराज और क्यों साधा भाजपा पर निशाना
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी छत्रपति शिवाजी महाराज को बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज कभी भी मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे।
ओवैसी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज कभी भी मुसलमानों के खिलाफ नहीं थे। हम उनकी बहुत इज्जत करते हैं। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे शिवाजी महाराज पर बात करते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैं मराठा भाइयों से कहना चाहता हूं कि ओवैसी शिवाजी महाराज की बहुत इज्जत करता है और हमेशा करता रहेगा। शिवाजी महाराज मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे। यह भाजपा का झूठा प्रोपेगेंडा है।
उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि जब शिवाजी महाराज आगरा के किले से भागे थे तो उनके साथ कौन था? उनके साथ मदारी मेहतर था, जो मुसलमान था। शिवाजी महाराज का टॉप जनरल कौन था? इब्राहिम खान था। शिवाजी महाराज के पास कानून का सबसे बड़ा जानकार कौन था? वह काजी हैदर था। छत्रपति शिवाजी महाराज ने ही कहा था कि इंसान की काबिलियत उसके मजहब से नहीं बल्कि उसके काम से होती है। भाजपा वाले अलग ही कैसेट बजाते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta