1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Who is pradeep singh kharola, new nta DG

कौन हैं प्रदीप सिंह खरोला, जिन्हें बनाया गया है NTA का नया DG

nta
NEET और UGC NET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में विसंगतियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक सुबोध सिंह को हटा दिया। उनके स्थान पर प्रदीप खरोला को NTA का नया डीजी बनाया गया है। सुबोध कुमार सिंह को अगले आदेश तक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) में अनिवार्य प्रतीक्षा में रखा गया है।
 
भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला को नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति तक एनटीए का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ALSO READ: Paper Leak मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, NTA के DG को हटाया गया
 
प्रदीप सिंह खरोला ने 1984 में आईआईटी दिल्ली से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने फिलीपींस के मनीला स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से डेवलपमेंट मैनेजमेंट में मास्टर्स किया। उन्हें सार्वजनिक परिवहन कंपनियों को घाटे से निकाल कर लाभ देने वाली कंपनी बनाने में एक्सपर्ट माना जाता है। 
 
1985 बैच के आईएएस अधिकारी खरोला कर्नाटक से नाता रखते हैं। वे 2012-13 में कर्नाटक मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव थे। वह कर्नाटक शहरी अवसंरचना विकास और वित्त निगम के भी प्रमुख रह चुके हैं। यह संस्था विदेशी निवेशकों से फंड जुटाकर शहरों में सड़क पानी जैसी मूलभूत चीजें उपलब्ध कराती है।
 
प्रदीप सिंह खरोला एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रह चुके हैं। वह बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (BMRC) के प्रबंध निदेशक भी रहे हैं। खरोला 2021 में नागरिक उड्डयन सचिव के पद से रिटायर हुए थे। 2012 में उन्हें ई गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय अवॉर्ड भी मिला। 2013 में उन्हें प्रधानमंत्री उत्कृष्ट लोक प्रशासन पुरस्कार भी मिला।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
जेल में कमजोर हुए केजरीवाल, 3 माह में कम हुआ 8 किलो वजन