riya barde kon hai | कौन है पोर्न स्टार Riya Barde, भारत में रह रही थी, निकली बांग्लादेशी, पुलिस ने खोली पूरी कुंडली
Photo : social media
Who is Porn Star Riya Barde : महाराष्ट्र के उल्हासनगर की हिललाइन पुलिस ने पोर्न स्टार रिया बर्डे को गिरफ्तार किया है। इसका पूरा नाम रिया बर्डे बन्ना शेख है। बता दें कि पोर्न इंडस्ट्री में रिया को आरोही बर्डे या बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि उसने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के प्रोडक्शन में भी काम किया है।
रिया भारत में पोर्न स्टार का काम करती है। लेकिन हाल ही में पुलिस ने उसकी पोल खोली है और बांग्लादेशी निकली। उस पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर भारत में रहने का आरोप है। पुलिस ने रिया के खिलाफ आईपीसी 420, 465, 468, 479, 34 और 14 ए के तहत मामला दर्ज किया है।
कौन है रिया बर्डे : रिया पर आरोप है कि वह मूल रूप से बांग्लादेशी है और वो, उसकी मां, भाई और बहन फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं। खास बात यह है बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी की थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने रिया के अलावा उसकी मां अंजली बर्डे उर्फ रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रविंद्र उर्फ रियाज शेख और बहन रितु उर्फ मोनी शेख को भी आरोपी बनाया है।
Edited By: Navin Rangiyal

