मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nitin Gadkari
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (11:18 IST)

जब गडकरी ने तुड़वा दिया था अपने ही ससुर का घर, जानिए क्यों

जब गडकरी ने तुड़वा दिया था अपने ही ससुर का घर, जानिए क्यों | Nitin Gadkari
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने काम और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। वे कभी मंच से ही अधिकारियों की जमकर खबर लेते हैं तो तो कभी राजनीति से लेकर निजी जीवन तक के मजेदार किस्से सुनाकर लोगों को गुदगुदाते हैं। गत गुरुवार को गडकरी ने एक कार्यक्रम में बताया कि कैसे उन्होंने सड़क परियोजना में बाधक बन रहे अपने ससुर का घर भी तोड़ डाला था।

 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने बताया कि जब मेरी नई-नई शादी हुई थी, तब मेरे ससुर का घर सड़क के बीच में आ रहा था। मैंने पत्नी को बिना बताए ससुर के घर पर बुलडोजर चलवा दिया था और सड़क बनवाई थी। गडकरी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बता रहे थे कि काम के प्रति उनकी क्या-क्या जिम्मेदारियां हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (डीएमई) से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा में लगने वाला समय 24 घंटे से कम होकर करीब 12 घंटे रह जाएगा। आठ लेन का यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात से होकर गुजरेगा।

 
नितिन गडकरी ने गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली को आर्थिक राजधानी मुंबई से जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे के निर्माण का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने हरियाणा के सोहना में एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वह किस्सा भी सुनाया जब उनके ससुर का घर सड़क परियोजना में बाधक बन गया था और उन्होंने इस पर बुलडोजर चलवा दिया था।
ये भी पढ़ें
Live Updates : SCO समिट में पीएम मोदी का भाषण, कहा- बढ़ता कट्टरपंथ सबसे बड़ी समस्या