शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nitin Gadkari
Written By
Last Updated : गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (14:05 IST)

बाइक, स्कूटर नहीं चलेंगे पेट्रोल से, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

बाइक, स्कूटर नहीं चलेंगे पेट्रोल से, नितिन गडकरी ने किया ऐलान | Nitin Gadkari
हरियाणा के सोहना और राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के निरीक्षण कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ी बात कही।

 
केंद्रीय मंत्री ने ऐलान किया कि जल्दी ही बाइक और स्कूटर पेट्रोल से नहीं चलेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए कानून बनाने जा रहा हूं जिसके बाद बाइक और स्कूटर इथेनॉल से चलेंगे। उन्होंने कहा कि देश के किसान पेट्रोल और डीजल का पर्याय देंगे। अब मक्के, चारे से और गेहूं की मदद से पेट्रोल ऊर्जा का विकल्प तैयार होगा।

 
इसके अलावा गडकरी ने कहा कि दिल्ली से जयपुर इलेक्ट्रिक हाइवे बनाए जाएंगे। नितिन गडकरी ने कहा कि एक्सप्रेस वे निर्माण में पर्यावरण का ध्यान रखा जा रहा है। दिल्ली मुम्बई हाइवे के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे निर्माण के साथ-साथ वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। दौसा में नितिन गडकरी ने कहा कि राज्य में 11 लाख से अधिक वृक्षारोपण किया जाएगा. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि लाइट के लिए सोलर ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
Live Updates : हरियाणा में 20 सितंबर से खुलेंगे पहली से तीसरी तक के स्कूल