1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. What is TINA, why did Rahul Gandhi use it
Last Updated : बुधवार, 21 जनवरी 2026 (13:14 IST)

क्या है TINA, राहुल गांधी ने क्यों इस्तेमाल किया युवराज को याद करते हुए अपनी पोस्ट में?

rahul gandhi What is TINA, why did Rahul Gandhi use it
नोएडा प्रशासन की लापरवाही की वजह से पानी से भरे गड्ढे में डूबकर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई। अब उनके लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है। राहुल ने 12 घंटे में दूसरी बार युवराज मेहता के लिए X पर पोस्ट किया। उन्होंने इस बार युवराज की मौत का जिक्र करते हुए एक वीडियो संदेश दिया।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में हुए दर्दनाक हादसे में प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। कई अधिकारियों पर गाज भी गिरी है। अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी ने सवाल उठाए हैं कि सड़क, पानी और पुल लोगों की जान ले रहे हैं।

राहुल गांधी ने निकाला 'TINA' शब्‍द

इन हादसों के बाद राहुल गांधी ने एक नया शब्द 'TINA' निकाला है। राहुल गांधी ने इसका फुल फॉर्म- There Is No Accountability बताया है। इसके सहारे राहुल गांधी ने यह कहा है कि कोई जिम्मेदारी लेने वाला ही नहीं है। इसमें उन्होंने उस शख्स का एक वीडियो भी शेयर किया है, जो घटना का चश्मदीद बताया जाता है। इस शख्स ने भी आरोप लगाए थे कि प्रशासन की लापरवाही से ही युवराज मेहता की मौत हो गई।
 

राहुल गांधी ने क्या कहा?

इस घटना का एक वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है, 'सड़क मार रही है, ब्रिज मार रहे हैं, आग मार रही है, पानी मार रहा है, प्रदूषण मार रहा है, करप्शन मार रहा है, उदासीनता मार रही है। भारत के शहरों में जो समस्याएं हैं, वे पैसों, टेक्नॉलजी या समाधान की कमी के चलते नहीं हैं। यहां बात जिम्मेदारी की है। TINA- देयर इज नो अकाउंटबिलिटी।'
 

क्‍या था लापरवाही से हुआ पूरा हादसा

बता दें कि इस हादसे के बाद नोएडा अथॉरिटी के CEO लोकेश एम समेत कई अधिकारियों को हटाया जा चुका है और मामले की जांच की जा रही है। युवराज मेहता की मौत के बाद वहां काम चलाऊ इंतजाम किए गए हैं, ताकि अब कोई हादसा न हो। रिपोर्ट के मुताबिक, इस इलाके में पानी भरा हुआ है और सड़क पर 90 डिग्री वाला मोड़ है, जिसके चलते युवराज मेहता की कार सीधे गहरे पानी में चली गई थी। अब बिल्डरों पर भी कार्रवाई की जाने की तैयारी है। बताया गया है कि जहां पानी भरा है, वह इलाका नोएडा अथॉरिटी के कब्जे में है, इसके बावजूद वहां कोई सेफ्टी वॉल नहीं बनाई गई थी।
Edited By: Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
'दिल ना लिया' गाने पर सेना के जवानों की कदमताल, वायरल हुआ गणतंत्र दिवस की तैयारियों का वीडियो