सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड संग की सगाई, जानिए कौन हैं टीना रिझवानी
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी संग सगाई कर ली है। अयान, सलमान की बहन अलविरा और अतुल अग्निहोत्री के बेटे हैं। अयान ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर करके इसकी आधिकारिक घोषणा की है।
अयान ने अपनी गर्लफ्रेंड को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। इस प्रपोजल और अपनी सगाई की ढेरों तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में टीना अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
तस्वीरों में अयान और टीना का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिल रहा है। अयान ने कैप्शन में लिखा, '2025 में गर्लफ्रेंड को पीछे छोड़ रहा हूं।'
अयान अग्निहोत्री ने 2024 में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। उनका पहला गाना 'पार्टी फीवर' था। अयान और टीना की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई हैं। मलाइका अरोरा, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल संग कई सेलेब्स इन तस्वीरों पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
कौन हैं टीना रिझवानी
अयान की मंगेतर बी-टाउन इंडस्ट्री से नहीं हैं। वह कॉर्पोरेट स्पेस में हैं। खबरों के अनुसार टीना कम्यूनिकेशन्स में काम करती हैं। टीना ब्लू एडवाइजरी से असोसिएट हैं जहां उनका कम्यूनिकेशन्स में लीडरशिप रोल है।