सम्बंधित जानकारी
- राहु केतु से लेकर कल्कि 2 तक: देखिए 2026 में देखने लायक फैंटेसी फिल्मों की लिस्ट
- 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में विलेन का रोल निभाने जा रहीं मोना सिंह, अपने किरदार को लेकर की बात
- बॉर्डर 2 युवाओं के लिए जरूरी, 'घर कब आओगे' गाने के लॉन्च पर भावुक हुए वरुण धवन
- दिल चाहता है से गली बॉय तक: एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्मों ने बदली पूरे देश की सांस्कृतिक सोच
- 14 साल की उम्र में तुनिषा शर्मा ने रखा था एक्टिंग की दुनिया में कदम
नूपुर सेनन ने की सिंगर स्टेबिन संग सगाई, जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने अपने बॉयफ्रेंड सिंगर स्टेबिन से सगाई कर ली है। नूपुर ने इंस्टाग्राम पर स्टेबिन के रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें शेयर करते हुए यह खुशखबरी शेयर की। इसके साथ उन्होंने भावुक पोस्ट भी लिखा है।
स्टेबिन ने नूपुर को वेकेशन के दौरान एक यॉट पर प्रपोज किया। तस्वीरों में स्टेबिन घुटनों के बल बैठकर अपनी लेडी लव नूपुर को सगाई की अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। कुछ लोग 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' लिखे हुए प्लेकार्ड पकड़े हुए हैं। एक्ट्रेस अपनी सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
अन्य तस्वीरों में नूपुर अपने पेरेंट्स को वीडियो कॉल पर यह खुशखबरी देते दिख रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'संभावनाओं से भरी इस दुनिया में, मुझे अब तक का सबसे आसान 'हां' कहने का मौका मिला।'
खबरों के अनुसर नूपुर और स्टेबिन इसी महीने शादी भी रचाने वाले हैं। दोनों की शादी की रस्में 9 से 11 जनवरी तक चलेंगी। 11 जनवरी को कपल सात फेरे लेगा। यह शादी प्राइवेट होगी जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।
