1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Jay Bhanushali and Mahhi Vij announce separation after 14 years of marriage
Last Modified: रविवार, 4 जनवरी 2026 (15:52 IST)

माही विज-जय भानुशाली शादी के 14 साल बाद हुए अलग, बोले- कहानी में कोई विलेन नहीं...

Mahi Vij and Jay Bhanushali have divorced
टीवी के फेमस कपल माही विज और जय भानुशाली अलग होने जा रहे हैं। दोनों ने अपनी 14 साल पुरानी शादी को खत्म करते हुए आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। माही और जय ने अपने तलाक की पुष्टि कर दी है। इस फैसले की जानकारी जय ने सोशल मीडिया के जरिए दी। 
 
जय और माही ने इंस्टाग्राम पर एक साझा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, आज हम जिंदगी के सफर में अलग रास्ते चुन रहे हैं, लेकिन हम एक-दूसरे का साथ देना जारी रखेंगे। शांति, आगे बढ़ना, दयालुता और इंसानियत हमेशा से हमारी सोच का हिस्सा रही है। 
 
उन्होंने आगे लिखा, हमारे बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए हम अच्छे माता-पिता और अच्छे दोस्त बने रहेंगे। उनके लिए जो सही होगा, वह करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस कहानी में कोई विलेन नहीं है। किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले पूरे स्टेंटमेंट को समझें। 
 
उन्होंने लिखा, कृपया समझें कि हम ये कदम शांति, सुकून और अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए उठा रहे हैं- किसी और वजह से नहीं। हम एक-दूसरे का सम्मान करते रहेंगे, एक-दूसरे का साथ देंगे और एक-दूसरे के लिए दुआ करते रहेंगे। हम आपसे भी यही निवेदन करते हैं कि हमारे इस फैसले का सम्मान करें, हमें प्यार और समझ दें, और हमारी निजता का ख्याल रखें, ताकि हम आगे बढ़ सकें- माही और जय भानुशाली।
 
बता दें कि जय और माही ने साल 2011 में शादी रचाई थी। दोनों टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते थे। दोनों ने 2017 में अपने हाउस हेल्प के बच्चों राजवीर और खुशी को गोद लिया था। 2019 में माही ने एक बेटी तारा को जन्म दिया। बीते काफी समय से माही और जय के अलग होने की खबर सामने आ रही थी। 
ये भी पढ़ें
मानसिक स्वास्थ्य से लेकर वर्क-लाइफ बैलेंस तक, देखिए दीपिका पादुकोण ने कैसे बदली स्टारडम की परिभाषा