1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. What did Atishi say when Sanjay Singh got bail?

संजय सिंह को जमानत मिलने पर आतिशी ने कहा, सत्यमेव जयते

मनी लॉन्डरिंग मामले में जेल में बंद थे

What did Atishi say on Sanjay Singh getting bail
Sanjay Singh gets bail: आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी (Atishi) ने दिल्ली आबकारी नीति (Delhi Excise Policy) से जुड़े मनी लॉन्डरिंग (money laundering) मामले में पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का मंगलवार को स्वागत किया। दिल्ली की मंत्री ने नई दिल्ली में सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर सिंह की जमानत की खबर साझा की और लिखा कि सत्यमेव जयते।

 
4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था : प्रवर्तन निदेशालय ने सिंह को दिल्ली सरकार की अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में पिछले साल 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पी बी वराले की पीठ ने 6 महीने से जेल में बंद संजय सिंह को रिहा करने का आदेश दिया। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि अगर सिंह को मामले में जमानत दी जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च