सम्बंधित जानकारी
- भारत पर शुल्क लगाने से छिड़ जाएगा व्यापार युद्ध, नवनिर्वाचित अमेरिकी सांसद ने क्यों बोला ऐसा
- दिल्ली के बाद गुरुग्राम और नोएडा में स्कूल बंद, लगेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
- राहुल गांधी को मातोश्री से तिजोरी लानी थी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया कटाक्ष
- ‘लॉटरी किंग’ मार्टिन के खिलाफ छापेमारी में 12 करोड़ रुपए की नकदी और FD जब्त की
- दिल्ली की एयर क्वालिटी बेहद खतरनाक, 100 फ्लाइट्स देरी से पहुंचीं
दिल्ली में खराब मौसम की मार, उड़ानों में देरी, रेल यातायात भी प्रभावित
weather update : राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम में निम्न दृश्यता के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा। दिल्ली हवाई अड्डे पर कई विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया जबकि कई उड़ानों में देरी हुई। कोहरे के चलते राजधानी से चलने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सड़कों पर भी वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एयरइंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो जैसे एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से यात्रियों को सूचित किया कि प्रदूषण के उच्च स्तर से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी में निम्न दृश्यता के कारण उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।
उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी आज सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई। इस वजह से लोगों को वाहन चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की वजह से हाल बेहाल है। दिल्ली NCR में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से स्कूल बंद कर दिए गए हैं। आज से ऑनलाइन क्लासेस लगेगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी और JNU में भी ऑनलाइन होगी पढ़ाई। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए घने से घना कोहरा छाने की आशंका जताई है।
#WATCH | Trains' movement continues amid smog in Delhi. Visuals from New Delhi Railway Station.
— ANI (@ANI) November 19, 2024
22 trains running late and 9 trains put back, says Railways. pic.twitter.com/x117AncO8g
जम्मू कश्मीर में कड़ाके की सर्दी : जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की सर्दी बढ़ गई है। गुलमर्ग, पहलगाम, लेह समेत जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया। श्रीनगर में अधिकतम पारा 15.3 और न्यूनतम 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्य प्रदेश : जम्मू कश्मीर से चली सर्द हवाओं ने मध्य प्रदेश में भी ठिठुरन बढ़ा दी है। राज्य में दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी आई। यहां 20 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड पचमढ़ी में पड़ रही है।
गुजरात में कैसा है मौसम : गुजरात में देर से ही सही, सर्दियां शुरू हो गई हैं। राज्य के तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है। लोगों को सुबह और शाम ठंड का अहसास होने लगा है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं, कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह गया है। राजधानी गांधीनगर में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम तापमान था।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta
