1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Vinay Katiyar Muslims India

मुसलमानों को भारत में रहने का हक नहीं : विनय कटियार

Vinay Katiyar
नई दिल्ली। असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि मुसलमानों को भारत में रहने का हक नहीं है। 
 
एक टीवी चैनल से चर्चा में राज्यसभा में भाजपा सांसद कटियार ने कहा कि भारत का संख्या के आधार पर बंटवारा हुआ था। जो लोग पाकिस्तानी झंडा लगाते हैं, जो लोग तिरंगे का सम्मान नहीं करते हैं, जिन लोगों को वंदेमातरम कहने में आपत्ति है, उन्हें इस देश में रहने का हक नहीं है। 
 
कांग्रेस ने निंदा की : कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कटियार के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि स्वयं नरेन्द्र मोदी कटियार जैसे लोगों को संरक्षण देते हैं, इसीलिए इस तरह के बयान आते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति भाजपा या इनकी विचारधारा के खिलाफ बोलेगा उसे इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। 
अगला लेख
ओवैसी बोले, पाकिस्तानी बोलने पर हो तीन साल की सजा