• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Vijay Mallya wants to come back to India
Written By
Last Modified: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (09:20 IST)

भारत लौटना चाहता है विजय माल्या, बैंकों का कर्ज चुकाने को भी तैयार

भारत लौटना चाहता है विजय माल्या, बैंकों का कर्ज चुकाने को भी तैयार - Vijay Mallya wants to come back to India
नई दिल्ली। करीब 9,000 करोड़ रुपए के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी विजय माल्या भारत लौटना चाहता है। वह यहां आकर कानून का सामना करने को तैयार है। माल्या ने यह भी संकेत दिए कि वह बैंकों के 9000 करोड़ रुपए लौटाने को भी तैयार है। 
 
माल्या ने भारतीय अधिकारियों को कुछ इसी तरह का संकेत दिया है। माल्या के खिलाफ लंदन की अदालत में भारत सरकार की ओर से प्रत्यर्पण का मामला चल रहा है।
 
समझा जाता है कि माल्या ने प्रर्वतन निदेशालय से संपर्क कर संकेत दिया है कि वह भारत आने और कानूनी प्रक्रिया का सामना करने को तैयार है। माल्या ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश के तहत उसके खिलाफ की गई कार्रवाई को चुनौती देने का भी संकेत दिया है।
 
हालांकि, हालांकि ईडी ने उसे किसी भी तरह की राहत देने का वादा नहीं किया। ईडी के अफसरों का कहना है कि अगर वह लौट आता है, तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसे एक-दो दिन बाद जमानत दी जा सकती है।
 
उल्लेखनीय है माल्या मार्च 2016 में भारत छोड़कर लंदन चला गया था। तब से ही प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी उसे भारत लाने के प्रयास कर रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
मध्य प्रदेश : पानी से लबालब हुआ बरगी डैम, खोले गए 7 गेट, 9 जिलों में अलर्ट जारी