1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. UP kerala punjab by election date change

यूपी, केरल और पंजाब में उपचुनाव की तारीख बदली, क्या है इस फैसले की वजह

by election
नई दिल्ली। यूपी, पंजाब और केरल में उपचुनावों की तारीख बदल गई है। अब ये चुनाव 20 नवंबर को होंगे। पहले ये चुनाव 13 नवंबर को होने वाले थे।

विभिन्न उत्सवों के कारण केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को पुनर्निर्धारित किया गया है। दरअसल कांग्रेस, भाजपा, बसपा, रालोद और अन्य राष्ट्रीय और राज्य दलों के अनुरोध पर ये फैसला लिया गया है।

विभिन्न उत्सवों की वजह से कम मतदान की किसी भी संभावना को खारिज करने के लिए, चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है। ऐसे में ये साफ है कि अब यूपी, पंजाब और केरल में उपचुनाव 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को होंगे।

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का जब ऐलान किया था, उसी दौरान उपचुनावों की तारीखों का भी ऐलान किया था। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव होगा। वहीं झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होंगे। केरल, पंजाब और यूपी की सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना था लेकिन अब ये चुनाव 20 नवंबर को होगा।

हालांकि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव रोक दिया गया था। उसका कारण एक चुनाव याचिका बताई गई थी। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने साल 2022 विधानसभा चुनाव में हारने के बाद सपा कैंडिडेट अवधेश प्रसाद के चुनाव जीतने को लेकर याचिका दायर की थी, जिसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव रोक दिया गया था।

कुल मिलाकर चुनाव आयोग द्वारा तारीखों में बदलाव इसीलिए किया गया है, जिससे वोटिंग प्रतिशत पर असर ना पड़े और लोग त्यौहारों की वजह से वोट डालने से ना कतराएं।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अल्मोड़ा सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, अनुग्रह राशि की घोषणा की