ये कहते है “सभी का खून है शामिल यहाँ की मिट्टी में..किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है”
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) January 25, 2020
इन ग़द्दारों की बात सुनकर कैसे मान लू की इनका खून शामिल है यहाँ की मिट्टी में??
कह रहा है असम को काट कर हिंदुस्तान से अलग कर देंगे। pic.twitter.com/XZmUdnc4mn
दरअसल, जेएनयू छात्र शरजिल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहा है कि हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम को हमेशा के लिए हिन्दुस्तान से अलग कर सकते हैं। ज्यादा नहीं तो एक-दो महीने के लिए तो असम को अलग कर ही सकते हैं। वीडियो में शरजिल कहता है कि रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उसको हटाने में एक महीना लग जाए।
भड़के गिरिराज सिंह : दूसरी ओर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ट्वीट कर शरजिल को गद्दार करार दिया है। सिंह ने कहा कि ये लोग कहते हैं कि कि सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में... किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है। इन गद्दारों की यह बात (असम को काटने वाली) बात सुनकर यह कैसे मान लूं की इनका खून हिन्दुस्तान की मिट्टी में शामिल है।
दूसरी ओर, असम सरकार ने शरजिल के इस बयान पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने का फैसला किया है। असम के मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा कि असम को देश से अलग करने वाला बयान आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे संज्ञान लिया है।