1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 664 millitants arrested in Assam

बड़ी खबर, असम में 644 उग्रवादियों ने हथियार डाले

Assam
गुवाहाटी। असम में 8 प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने गुरुवार को मुख्‍यमंत्री सर्बानंद सोनोबाल के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। 
 
पुलिस ने बताया कि उल्फा (आई), एनडीएफबी, आरएनएलएफ, केएलओ, भाकपा (माओवादी), एनएसएलए, एडीएफ और एनएलएफबी के सदस्यों ने मुख्‍यमंत्री की मौजूदगी में आत्मसमर्पण कर दिया। यह काफी बड़ा आंकड़ा है, जब इतना उग्रवादियों ने हथियार डाले हैं। 
 
असम के डीजीपी ज्योति महंता ने कहा कि राज्य के लिए और असम पुलिस के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। उग्रवादियों ने 175 हथियार भी पुलिस को समर्पित किए हैं। 
अगला लेख
गणतंत्र दिवस पर कविता : इतने वर्षों में, क्या खोया क्या पाया है