गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Union Home Minister Amit Shah reached Bhopal
Written By
Last Updated :भोपाल , मंगलवार, 11 जुलाई 2023 (21:58 IST)

अमित शाह पहुंचे भोपाल, बैठकों के बाद रवाना होंगे दिल्ली

Amit Shah
Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने अल्प प्रवास पर आज मंलगवार रात मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। शाह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर देर रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे। विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की।
 
उनके इस प्रवास के पूर्व भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि शाह का यह दौरा अनौपचारिक दौरा है। वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और बैठक के बाद रात्रि में दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Himachal Flood : हिमाचल बाढ़ में लापता लोगों के रिश्तेदारों का फूटा दर्द, लगाई शासन-प्रशासन से गुहार