1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Topless tamilnadu madurai

यह कैसी परंपरा जिसमे लड़कियों को रखा टॉपलेस

Topless
तमिलनाडु में मदुरै स्थित मंदिर में हर साल परंपरा निभाने के नाम पर दो हफ्तों के लिए लड़कियों को टॉपलेस रखा जाता है। हाल ही में लड़कियों की यह तस्वीरें प्रशासन के हाथ लगीं और उन्हीने फौरन लड़कियों को कपड़ों से ढंकने का आदेश दिया। कलेक्टर ने इस बात का भी ध्यान रखा है कि लड़कियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो। लड़कियों देवी की तरह सजे सिर्फ आभूषण पहने 15 दिन से पुजारी के देखरेख में थी। 
 
मदुरै के कलेक्टर के. वीरा राघव राव ने बताया कि यह काफी पुरानी परंपरा हैं जो चली आ रही हैं और घर वाले ही इस परंपरा के लिए अपनी लड़कियों को भेजते हैं। यह भी पता लगा हैं कि 60 से अधिक गांव इस परंपरा में हिस्सा लेते हैं, जिसमें लड़कियों को देवी जैसे पूजा जाता हैं।  
अगला लेख
कांडला बना दीनदयाल बंदरगाह