1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. There may be heavy rain in these states today

Weather Update: आज हो सकती है इन राज्यों में भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Latest weather news
Weather Update: पिछले कुछ दिनों के दौरान दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल समेत कई राज्यों में छिटपुट वर्षा जारी रहने और उसके बाद बारिश में कमी हो सकती है।
 
इस बीच कुछ और राज्यों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से, गांगेय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी हो सकती है। अगले 2 दिनों के दौरान कर्नाटक के कुछ और हिस्सों और तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों में बारिश हो सकती है।
 
एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 13 अक्टूबर की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और 14 अक्टूबर से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है वहीं दक्षिण भारत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल में 13 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है।
 
अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक के कुछ और हिस्सों और तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और ओडिशा से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अब अनुकूल होती जा रही हैं।
 
पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू और इससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर-पूर्व उत्तरप्रदेश से बिहार तथा अप हिमालय पश्चिम बंगाल पर बने चक्रवर्ती क्षेत्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व असम तक फैला हुआ है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज गुरुवार को आंतरिक तमिलनाडु, उत्तरी केरल, दक्षिणी कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। रायलसीमा, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
कौन है छिपे रह कर इसराइल पर हमले करने वाला मास्टरमाइंड