1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. The minimum temperature in Delhi was 24.5 degrees Celsius.

Weather Alert: दिल्ली में खुशनुमा रही सुबह, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा

Minimumtemperature
नई दिल्ली। दिल्लीवासियों के लिए सोमवार की सुबह खुशनुमा रही, जहां न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस समय के लिए यह तापमान सामान्य की श्रेणी में आता है। रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में बारिश होने और ओले गिरने से लोगों को गर्मी के मौसम से थोड़ी राहत मिली।


सोमवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में राष्ट्रीय राजधानी में 0.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विज्ञानियों ने दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।  रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम ऐप के अनुसार तेज हवा के कारण रविवार शाम 5.30 बजे तक पारा गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर आ गया था। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। (भाषा)
अगला लेख
मायावती बोलीं, गांवों में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने की जरूरत