सम्बंधित जानकारी
- अनंतनाग में आतंकी हमला, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद
- भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, उपदेश मत दो, आतंकवाद पर लगाओ लगाम
- अफगानिस्तान में आतंकी हमले, 10 लोगों की मौत, 10 घायल
- शोपियां मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, सुरक्षा कर्मचारी घायल
- पाकिस्तान में सरकारी अफसर की कार पर आतंकवादियों का हमला, दो लोगों की मौत
कश्मीर में सीआरपीएफ शिविर पर हमला, जैश-ए-मोहम्मद ने ली जिम्मेदारी
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने मंगलवार रात केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) शिविर पर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड का निशाना चूक गया और शिविर के पास विस्फोट हुआ जिसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पुलवामा के हाल गांव के किसी अज्ञात जगह से सीआरपीएफ के शिविर पर राइफल ग्रेनेड से हमला किया गया। ग्रेनेड का निशाना चूक गया और शिविर के पास विस्फोट हुआ जिसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
शिविर के मुख्य द्वार पर तैनात गार्ड ने तुरंत इसका जवाब देने के लिए कुछ गोलियां चलाईं। सुरक्षाबलों ने बाद में इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी भागने में कामयाब रहे। इस बीच आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। (वार्ता)
