Last Modified: श्रीनगर ,
Saturday, 24 June 2017 (18:38 IST)
श्रीनगर में CRPF के वाहन पर आतंकवादी हमला
Publish Date: Sat, 24 Jun 2017 (18:38 IST)Updated Date: Sat, 24 Jun 2017 (18:40 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के पंथा चौक पर शनिवार को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के वाहन पर हमला कर दिया। इस हमले में सीआरपीएफ के एक उपनिरीक्षक शहीद हो गए, जबकि दो जवान घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंथा चौक में अचानक सीआरपीएफ के वाहन पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। बताया जाता है कि आतंकवादी वहां से भागकर डीपीएस स्कूल के पास छिप गए हैं।