11:50 AM, 9th May
वरिष्ठ भाजपा नेता निसिथ प्रमाणिक को भी मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। वे 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। वे मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भी रहे हैं।
11:48 AM, 9th May
-पश्चिम बंगाल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंत्री के रूप में शपथ ली। वे खडगपुर सदर से विधायक चुने गए हैं।
-बंगाल भाजपा की उपाध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। वे आसनसोल दक्षिण से विधायक चुनी गई है।
-राज्यपाल ने अशोक कीर्तनिया को मंत्री के रूप में दिलाई। बनगांव उत्तर से विधायक चुने गए हैं कीर्तनिया।
-खुदीराम टुडू ने मंत्री के रूप में शपथ ली। रानीबांध सीट से विधायक बने हैं खुदीराम।
11:33 AM, 9th May
-शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ ली।
11:21 AM, 9th May
प्रधानमंत्री मोदी ने सुवेंदु अधिकारी के शपथ लेने से पहले माखन लाल सरकार का सम्मान किया। और उनका आशीर्वाद लिया। 1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ थे।
11:08 AM, 9th May
-पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने समारोह स्थल पर रविंद्र नाथ टैगौर को श्रद्धांजलि दी।
-जेपी नड्डा, शिवराजसिंह चौहान, चिराग पासवान, एकनाथ शिंदे, स्मृति ईरानी, मिथुन चक्रवती समेत कई दिग्गज भी कार्यक्रम में शामिल।
11:03 AM, 9th May
-पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी मंच पर पहुंचे, कुछ ही देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह।
-पश्चिम बंगाल के गर्वनर आरएन रवि भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।
-शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे।
-शुभेंदु अधिकारी के साथ चार और विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
11:00 AM, 9th May
-ब्रिगेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। पीएम ने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
10:55 AM, 9th May
एक गाड़ी में सवार होकर शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शुभेंदु अधिकारी।
10:30 AM, 9th May
-अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री भी समारोह में शामिल।
-सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ, भूपेंद्र पटेल, पुष्कर धामी समेत 20 राज्यो के मुख्यमंत्री पहुंचे।