सम्बंधित जानकारी
- कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि? होंगे देश के नए CDS
- Top News : पश्चिम बंगाल में आज से शुभेंदु राज, तमिलनाडु में विजय के शपथ ग्रहण पर 'संकट'
- कोलकाता में अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पूरे देश से घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे
- विधानसभा चुनावों में हुआ भारी मतदान, पुरुषों से ज्यादा रही महिलाओं की भागीदारी : निर्वाचन आयोग
- फोन पर रथ कराह रहे थे, उधर से गोलियों की आवाजें आ रहीं थी, भाजपा विधायक घोष ने बयां किया खौफनाक मंजर
शुभेंदु अधिकारी ने ली बंगाल के CM पद की शपथ; पीएम मोदी ने जनसंघ के दिग्गज माखन लाल सरकार के पैर छुए
Latest News Today Live Updates in Hindi : शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के CM पद की शपथ ली। मंच पर पीएम मोदी ने 1952 के कश्मीर आंदोलन के योद्धा माखन लाल सरकार का सम्मान कर सबका दिल जीत लिया। पल पल की जानकारी...
11:19 AM, 9th May
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की। CIA और स्पेशल फोर्स के करीब तीन दर्जन जवानों ने पूरे इलाके को घेरा। ED की यह कार्रवाई PMLA 2002 के तहत की जा रही है।
10:03 AM, 9th May
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता पहुंचे।
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोलकाता पहुंचे।
09:24 AM, 9th May
-कोलकाता पहुंचने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं बंगाल की महिलाओं के लिए बहुत खुश हूं जिन्होंने 15 साल TMC के चलते अत्याचार का युग झेला। अब बंगाल की जनता ने सोनार बांग्ला के लिए जो वोट किया है। आज की ये सुबह उस बंगाल के लिए है जहां विकास होगा, जहां विश्वास होगा।
-बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता पहुंचे।
-बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता पहुंचे।
09:15 AM, 9th May
-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता पहुंचे।
-भाजपा नेता स्मृति ईरानी भी सुवेंदु सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता पहुंचीं।
09:10 AM, 9th May
-शुभेंदु सरकार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई दिग्गज शामिल होंगे।
-20 राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में होंगे शामिल।
