1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Student murdered openly in Delhi University, 2 arrested, 2 absconding

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सरेआम छात्र की हत्या, गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ था विवाद

Student murdered openly in Delhi University
दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में आर्य भट्ट कॉलेज के छात्र निखिल चौहान की सरेआम हत्या कर दी गई। घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी 19 साल का राहुल है, जो आर्यभट्ट कॉलेज के बीए फर्स्ट ईयर का छात्र है। दूसरा आरोपी 19 साल का हारुन, जो जनकपुरी का रहने वाला है। राहुल और हारुन दोनों दोस्त हैं। बाकी दो और आरोपी हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना के संबंध में उन्हें चरक पालिका अस्पताल से एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉलर ने पुलिस को बताया था कि उनके अस्पताल में एक घायल छात्र को लाया गया है, जिसपर चाकू से हमला किया गया था। हालांकि, छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस की शुरुआत जांच में पता चला है कि जिस छात्र की मौत हुई है वो पश्चिम विहार का रहने वाला था। मृतक छात्र की पहचान निखिल चौहान के रूप में की गई है।

19 साल का निखिल बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के प्रथम वर्ष का छात्र था। करीब 7 दिन पहले कॉलेज में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के एक छात्र ने निखिल की प्रेमिका से बदसलूकी की थी। पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे आरोपी अपने 3 साथियों के साथ कॉलेज गेट के बाहर निखिल से मिला। इसी दौरान उसने निखिल के सीने पर चाकू मार दिया। निखिल को हमले में घायल होने के बाद चरक पालिका अस्‍पताल ले जाया गया। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Edited by navin rangiyal
अगला लेख
नागपुर में अचानक गायब हुए 3 बच्चे, 24 घंटे बाद SUV में मिले शव