सम्बंधित जानकारी
- Weather Update: बेमौसम बरसात के बाद अब पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, बाड़मेर में पारा 43 डिग्री पर पहुंचा
- Weather Update: कई राज्यों में पारा 42 डिग्री के पार, आईएमडी ने जारी किया लू को लेकर अलर्ट
- Weather Update: बैमौसम बरसात के बाद अब गर्मी का कहर, इन राज्यों में झमाझम वर्षा की संभावना
- Weather Update: पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में बेमौसमी बरसात का अंदेशा, IMD ने जारी किया अलर्ट
- Weather Update: उत्तर भारत में बिन मौसम बरसात से बिगड़ेगी स्थिति, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Updates: दिल्ली में भीषण गर्मी, देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश
Weather Updates: पिछले कई दिनों से देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में आसमान से आग बरस रही है। लेकिन मौसम (weather) ने एक बार फिर करवट ले ली है। आज सोमवार सुबह से बारिश हो रही है। इससे दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली के मौसम में ये बदलाव बिपरजॉय चक्रवात (Biparjoy cyclone) की वजह से माना जा रहा है। देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।
समाचारों के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। बता दें कि राजस्थान में भारी बारिश हो रही है। आलम यह है कि भारी बारिश के बाद अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में पानी भर गया। वहीं अगले 5 दिन तक असम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके लेकर आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों की मौसमी गतिविधि: पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण राजस्थान और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश हुई।
पूर्वोत्तर भारत, उत्तरी गुजरात के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
लक्षद्वीप, तमिलनाडु, तटीय आंध्रप्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई और दिल्ली और एनसीआर में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश और विदर्भ में लू लू (हीटवेव) से गंभीर लू लू (हीटवेव) की स्थिति बनी। गंगीय पश्चिम बंगाल में और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल में 1 या 2 स्थानों पर लू (हीटवेव) की स्थिति बनी।
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण, मध्य और पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश का हिस्सा, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, केरल रायलसीमा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पूर्वी बिहार और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। हरियाणा दिल्ली और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश, आंधी और धूलभरी आंधी चल सकती है। पश्चिमी हिमालय और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटें पड़ सकते हैं।
पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश और विदर्भ में लू से लेकर भीषण गर्मी की स्थिति संभव है। गंगीय पश्चिम बंगाल में लू की स्थिति बन सकती है।
Edited by: Ravindra Gupta
