1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. stone quarry collapses in mizoram, 10 dies

मिजोरम में दर्दनाक हादसा, पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत

mizoram
mizoram stone quarry collapses: मिजोरम के आइजोल जिले में पत्थर की एक खदान ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हो गए। इलाके में आज सुबह लगातार बारिश के बीच यह हादसा हुआ।
 
पुलिस ने बताया कि घटना आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई। भारी बारिश के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है। 
 
अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया है।
 
इसके अलावा कई अंतर-राज्य राजमार्ग भी भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। बारिश के कारण सभी स्कूल बंद कर दिए गए और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों को छोड़कर सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 2000 की मौत, 8000 से ज्यादा फंसे, पीएम मोदी ने किया वादा