1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. srilankan navy arrested 43 fishermen

श्रीलंकाई नौसेना ने 43 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, 6 नौकाएं भी जब्त कीं

srilankan navy
रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के कम से कम 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी 6 नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। नाराज मछुआरा एसोसिएशन ने मछुआरों की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए सोमवार को प्रदर्शन करने और अनिश्चितकालीन धरना करने की भी घोषणा की।
 
मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मछुआरे 500 से अधिक नौकाओं में सवार होकर 18 दिसंबर को यहां से रवाना हुए थे और वे कच्चातीवू द्वीप के पास मछलियां पकड़ रहे थे कि तभी उनमें से 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और 6 नौकाएं जब्त कर ली गईं।
 
मछुआरा एसोसिएशन के एक नेता और प्राधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मछुआरों को श्रीलंका के कांगेसानतुरई शिविर ले जाया गया।
 
रामनाथपुरम से सांसद के. नवसकणि ने केंद्रीय मंत्रियों से बात की और मछुआरों एवं उनकी नौकाओं को छुड़ाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।
अगला लेख
निजीकरण : Air India को TATA को बेचा गया, BPCL का विनिवेश टला