सम्बंधित जानकारी
- उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, पहाड़ी राज्यों से मैदानी इलाकों तक चली शीतलहर, यहां माइनस 5 डिग्री पहुंचा तापमान
- Modi सरकार पर भड़के Owaisi, बोले-'18 साल की उम्र में PM चुन सकते हैं तो पार्टनर क्यों नहीं'
- शीना बोरा जिंदा है, इंद्राणी मुखर्जी की वकील ने किया दावा...
- उप्र की जनता का नया नारा 'यूपी प्लस योगी, बहुत है उपयोगी' : प्रधानमंत्री मोदी
- परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि पी' का सफल परीक्षण
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,081 नए मामले, ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 145 हुई
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,081 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,40,275 हो गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 83,913 रह गई। जो पिछले 570 दिन में सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में 30 नए मरीज मिलने के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 145 हो गई।
शनिवार को तेलंगाना में 12, महाराष्ट्र में 8, कर्नाटक में 6 और केरल में ओमिक्रॉन के 4 नए दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में अब तक 48 ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं इनमें से 28 स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, महामारी से 264 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,77,422 हो गई है। संक्रमण के दैनिक मामले पिछले 52 दिनों से 15,000 से कम बने हुए हैं।
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर अब 83,913 रह गई है। यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.38 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 652 मामलों की कमी दर्ज की गई है।
आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 0.58 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले 76 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत दर्ज गई और यह पिछले 35 दिनों से एक प्रतिशत से कम है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,41,78,940 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.37 फीसदी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 137.46 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
