1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Significant changes are being observed in weather across country
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 1 अप्रैल 2026 (13:16 IST)

Weather Update : मौसम में बड़ा बदलाव, कहीं बारिश, कहीं तूफान, कई राज्‍यों में अलर्ट

Significant changes are being observed in weather across country
Weather Update News : देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के असर से देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश से अभी छुटकारा मिलने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे में दिल्ली, उत्‍तर प्रदेश, बिहार समेत 11 राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस तेज बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके भी चलेंगे। मौसम का सबसे ज्यादा उत्तर भारत और पूर्वी भारत में देखने को मिलेगा।
 

11 राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी

देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के असर से देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश से अभी छुटकारा मिलने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे में दिल्ली, उत्‍तर प्रदेश, बिहार समेत 11 राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस तेज बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके भी चलेंगे। मौसम का सबसे ज्यादा उत्तर भारत और पूर्वी भारत में देखने को मिलेगा।
उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के बीच नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चंपावत में भारी बारिश के साथ 70 किमी/घंटा तक हवा चल सकती है। बिहार में 1 और 6 अप्रैल को बारिश और 60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 1 से 3 अप्रैल के बीच बारिश का अलर्ट है।
 
हिमाचल प्रदेश में 3-4 अप्रैल को शिमला, मनाली, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा में बारिश और 40 किमी/घंटा की हवा चलने की संभावना है। राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल के बीच जयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, अजमेर, चुरू, झुंझुनू, धौलपुर और सवाई माधोपुर में बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की तेज हवा चलेगी।
पंजाब में 1-2 अप्रैल को चंडीगढ़, लुधियाना, गुरदासपुर, पटियाला, रूपनगर, सास नगर, होशियारपुर, जालंधर और हमीरपुर में तूफान और भारी बारिश का अलर्ट है। 4 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 70 किमी/घंटा तक की तेज हवाओं के साथ आंधी आ सकती है। 2-3 अप्रैल को गुजरात में गरज, बिजली और 30-50 किमी/घंटा की हवा चलेगी।
मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में गिरावट के चलते अप्रैल से जून के बीच हीटवेव यानी लू चलने की घटनाएं कम रह सकती हैं। खासतौर पर उत्तर भारत में अप्रैल महीने के दौरान लू से राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है, जो आमतौर पर इस समय शुरू हो जाती है।
 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में 1 अप्रैल को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि अगले कुछ दिनों में इसमें फिर बढ़ोतरी होगी। दिल्ली में रात से लेकर सुबह के बीच हल्की बारिश, गरज-चमक और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में 1 से 5 अप्रैल तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा।

कैसा है मध्य प्रदेश का मौसम?

अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मध्य प्रदेश के मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। कई जगह 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। विभाग ने प्रदेश के बड़े हिस्से में यलो अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश और हिमपात की चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह वर्षा जारी रहने की संभावना है। 1 अप्रैल के दौरान पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा की संभावना है। 4 अप्रैल को भारी वर्षा हो सकती है। कश्मीर घाटी में भारी वर्षा के साथ हिमपात होने की भी संभावना है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें