1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sharad Pawar's statement on communal violence in Delhi

अमित शाह दिल्ली को सांप्रदायिक हिंसा से बचाने में असफल रहे : शरद पवार

Sharad Pawar's statement on communal violence in DelhiAmit Shah
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली की सांप्रदायिक दंगों से रक्षा नहीं कर सके। उन्होंने कहा, अगर दिल्ली में कुछ भी होता है तो संदेश पूरी दुनिया में जाता है। विश्व कल्पना करेगा कि दिल्ली में अशांति है।

पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में राकांपा की रैली को संबोधित करते हुए पवार ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा का संदर्भ देते हुए कहा, कुछ दिन पहले दिल्ली सांप्रदायिक हिंसा की वजह से जल रही थी।

दिल्ली राज्य को (मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल नियंत्रित करते हैं लेकिन वहां की पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है जिसको अमित शाह देखते हैं। शाह शहर को सांप्रदायिक हिंसा से बचाने में असफल रहे।

उन्होंने कहा, अगर दिल्ली में कुछ भी होता है तो संदेश पूरी दुनिया में जाता है। विश्व कल्पना करेगा कि दिल्ली में अशांति है। आप सत्ता में हैं लेकिन आप दिल्ली को नहीं संभाल सकते। पवार ने हुगली में हुए दंगों को लेकर कर्नाटक की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की दुकानों और उनके मालिकों का उल्लेख होर्डिंग पर किया गया है। साथ ही यह भी लिखा गया है कि लोगों को ऐसी दुकानों से खरीदारी नहीं करनी चाहिए। यह तस्वीर उन राज्यों में आम है, जहां पर भाजपा सत्ता में है।(भाषा)
अगला लेख
प्रधानमंत्री मोदी सोनोवाल के आवास पर 'बिहू कार्यक्रम' में हुए शामिल