1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Season's first snowfall in Gulmarg

गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी, मैदानी हिस्सों में बारिश

Season's first snowfall in Gulmarg
First snowfall of the season in Gulmarg: कश्मीर में मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग (snowfall) में शनिवार को मौसम की पहली बर्फबारी (snowfall) हुई और मैदानी हिस्सों में बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि हिमपात (snowfall) सुबह शुरू हुआ और रुक-रुककर हो रहा है जिससे वहां 1 इंच तक बर्फ की चादर बिछ गई है।ALSO READ: Snowfall in Kashmir: कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई हल्की बर्फबारी, 2 दिनों तक बादल छाए रहेंगे
 
अन्य स्थानों पर भी हुआ हिमपात : उन्होंने बताया कि बांदीपुरा जिले में गुरेज, कुपवाड़ा में माचिल, शोपियां में मुगल रोड समेत घाटी के अन्य कई ऊपरी इलाकों और अन्य स्थानों पर भी हिमपात हुआ। इस बीच श्रीनगर समेत मैदानी क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दोपहर तक मौसम में सुधार आने की संभावना है।ALSO READ: Weather Updates: कश्‍मीर में हुई मौसम की पहली बर्फबारी, दिल्‍ली एनसीआर में झुलसा देने वाली गर्मी
 
मौसम विभाग के अनुसार 17 से 23 नवंबर तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा और 24 नवंबर को ऊपरी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी की संभावना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर