1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Reduction in crude oil prices

Petrol-Diesel Prices: क्रूड ऑइल की कीमतों में हुई कमी, क्या कम होंगे पेट्रोल डीजल के दाम?

Petrol Diesel
Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी देखने को मिल रही थी। लंबे समय से कच्चा तेल 85 डॉलर के आस-पास दर्ज किया जा रहा था। लेकिन आज शुक्रवार को कच्चे तेल (क्रूड ऑइल) की कीमत 0.38 फीसदी गिर गई है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या देश में लंबे समय से स्थिर पेट्रोल-डीजल के दामों में अब कमी आएगी?
 
हालांकि एक्सपर्ट्स को कीमतों में बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसकी वजह देश के कई राज्यों में होने वाले चुनाव को बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल की कीमतों (Crude Oil Price) में गिरावट देखने को मिल रही है। आज अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 89.59 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर कारोबार कर रहा है, वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 86.54 डॉलर प्रति बैरल हैं। इस बीच भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के 7 सितंबर के नए भाव जारी कर दिए हैं।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहे हैं। इसी इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, 
लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, चंडीगढ़ में 96.20 और डीजल 84.26, भोपाल में पेट्रोल 108.65 और डीजल 93.90, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
g20 summit: NDMC ने समन्वय व त्वरित प्रतिक्रिया के लिए पेश किए नियंत्रण कक्ष नंबर