• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest price of petrol diesel 26 August
Written By
Last Updated : शनिवार, 26 अगस्त 2023 (09:37 IST)

Petrol Diesel Prices: 4 प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बरकरार, जानिए अन्य राज्यों में क्या हैं भाव

Petrol Diesel Prices: 4 प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बरकरार, जानिए अन्य राज्यों में क्या हैं भाव - Latest price of petrol diesel 26 August
Petrol Diesel Prices: प्रतिदिन देश में पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के ताजा भाव सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी किए  जाते हैं। आज किया जाता है। देश के 4 प्रमुख महानगरों- दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स (tax) के कारण कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में फर्क देखने को मिलता है। जानिए कि आपके शहर में आज क्या पेट्रोल-डीजल का भाव।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसके बाद भी भारतीय बाजार में तेल की कीमतों में कोई तब्दीली देखने को नहीं मिली है। देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार 
 
नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 और डीजल 90.05, बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 और डीजल 87.89, चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 और डीजल 84.26, हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 और डीजल 97.82 रुपए, जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपए और डीजल 93.72 रुपए, पटना में पेट्रोल 107.24 रुपए और डीजल 94.04 रुपए, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76 रुपए, भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपए और डीजल 93.90 रुपए, इंदौर में पेट्रोल 108.66 रुपए और डीजल 93.94 रुपए, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए भाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
चांद पर जहां उतरा था चंद्रयान-3, पीएम मोदी ने क्यों रखा शिव शक्ति पाइंट नाम?