1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. latest petrol diesel price 10 august

Petrol Diesel Prices: पटना में पेट्रोल हुआ 1 रुपए सस्ता, जानिए आपके शहर के भाव

Petrol Diesel
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर भारतीय तेल कंपनियों द्वारा निर्धारित होती हैं। हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के ताजे भाव अपडेट होते हैं। भारत में 1 साल से अधिक वक्त से तेल की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के नए भाव अपडेट कर दिए गए हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 तथा पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
No Confidence Motion : शाम 4 बजे जवाब देंगे पीएम मोदी, इन दिग्गजों पर भी नजर