1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. latest price of petrol diesel 31 july

Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड तेल के भाव घटे, क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol Diesel
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोमवार को हल्की गिरावट नजर आ रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड में 0.15 डॉलर की कमी आकर यह 80.43 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड (Brent crude) 0.09 गिरकर 84.90 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
 
देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
 
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल आज 65 पैसे बढ़कर 103.63 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है, वहीं डीजल की कीमत में 63 पैसे का उछाल दिख रहा है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 69 और डीजल 65 पैसे मंहगा हो गया है। पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक जैसे राज्य भी सूची में शामिल हैं। दूसरी ओर गुजरात में पेट्रोल 20 पैसे और डीजल 21 पैसे सस्ता हो गया है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 21 पैसे सस्ता हो गया है।
 
देश के महानगरों में मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.73 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.93, गाजियाबाद में 96.44 और डीजल 89.62, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.04 रुपए, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
मणिपुर वीडियो केस में केंद्र- राज्य सरकार के खिलाफ याचिका, आज SC में होगी सुनवाई