1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol prices increased in UP and decreased in Rajasthan

Petrol Diesel Prices: यूपी में पेट्रोल के दाम बढ़े व राजस्थान में घटे, जानिए देश में ताजा भाव

Petrol Diesel
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 0.28 डॉलर गिरकर 79.35 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड खबर लिखे जाने तक 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ बदलाव के 83.33 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
 
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल 53 पैसे महंगा हो गया है। हरियाणा में पेट्रोल 42 और डीजल 41 पैसे महंगा हुआ है।
 मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। वहीं राजस्थान में पेट्रोल 55 पैसे और डीजल 50 पैसे सस्ता हुआ है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की गिरावट है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 और चेन्नई में पेट्रोल 102.73 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, 
लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Weather Updates: दिल्ली NCR में तेज बारिश, नोएडा में स्कूलों की छुट्टी