1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol prices increased in MP and Chhattisgarh

Petrol Diesel Prices: एमपी और छत्तीसगढ़ में पेट्रोल के भाव बढ़े, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम

Petrol Diesel
Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में आज सोमवार को वृद्धि देखने में आ रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 1.41 डॉलर बढ़कर 73.15 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है, वहीं कच्चा तेल 1.48 डॉलर की तेजी के साथ 77.61 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं।
 
भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। अधिकांश राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हुए दिख रहे हैं। पंजाब में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 48 पैसे महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 48 और डीजल 47 पैसे महंगा हुआ है।
 
उत्तरप्रदेश में पेट्रोल-डीजल 33 पैसे ऊपर चला गया है। इसी तरह पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 42 और डीजल 39 पैसे महंगा बिक रहा है। राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश और गुजरात में भी ईंधन महंगा हुआ है, दूसरी ओर झारखंड में पेट्रोल और डीजल 55 पैसे सस्ता हो गया है। हरियाणा में मामूली राहत है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 और डीजल 94.25 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.56 और डीजल 89.75, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
ओडिशा में फिर रेल हादसा, बारगढ़ में पटरी से उतरी मालगाड़ी