• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Slight rise in crude oil prices
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 3 जून 2023 (11:49 IST)

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आई हल्की तेजी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव

Petrol Diesel
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की तेजी मालूम पड़ रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 1.64 डॉलर बढ़कर 71.74 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड भी 1.85 डॉलर की तेजी के साथ 76.13 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। देश की तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं।
 
ताजा जारी भाव के अनुसार मध्यप्रदेश में पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 28 पैसे सस्ता हुआ है। इसके अलावा भी कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 59 पैसे महंगा हुआ है। महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 19 पैसे का उछाल है। राजस्थान में पेट्रोल 47 पैसे और डीजल 43 पैसे महंगा हुआ है। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल-डीजल 25 पैसे महंगा हुआ है। पश्चिम बंगाल समेत कुछ और अन्य राज्यों में ईंधन महंगा हुआ है। 
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 और डीजल 94.25 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.56 और डीजल 89.75, पटना में पेट्रोल 107.30 और डीजल 94.09, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है। 
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
ओडिशा रेल हादसे का खौफनाक मंजर, गैस कटर से निकाले जा रहे हैं शव