शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. latest price of petrol diesel
Written By
Last Updated : सोमवार, 1 मई 2023 (09:38 IST)

Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र और पंजाब में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, जानिए आपके नगर में क्या हैं ताजा दाम

Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र और पंजाब में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, जानिए आपके नगर में क्या हैं ताजा दाम - latest price of petrol diesel
नई दिल्ली। तेल मार्केटिंग कंपनियों आज सोमवार के लिए पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हर सुबह 6 बजे भारत में ईंधन (Fuel) के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। महाराष्ट्र और पंजाब में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ।
 
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज अधिकांश राज्यों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है लेकिन महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में ईंधन की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 41 पैसे और डीजल 39 पैसे सस्ता हो गया है। पंजाब में भी पेट्रोल 26 और डीजल 25 पैसे सस्ता हुआ है। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 25 पैसे की गिरावट है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 और डीजल 41 पैसे सस्ता हुआ है।
 
देश के चारों महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 107.24 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.73 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.42 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
एर्दोगन का दावा, सीरिया में घुसकर ISIS प्रमुख अबू हुसैन अल-कुरैशी का खात्मा