सम्बंधित जानकारी
- Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड तेल के भाव घटे, क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल में फिर आई तेजी, बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव
- Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भाव फिर बढ़े, जानिए क्या हैं पेट्रोल डीजल के भाव
- Petrol Diesel Prices: यूपी में पेट्रोल के दाम बढ़े व राजस्थान में घटे, जानिए देश में ताजा भाव
- Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के दाम फिर बढ़े, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव?
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतें फिर बढ़ने लगीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव
Petrol Diesel Prices: वैश्विक बाजार (global market) में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। कच्चे तेल का भाव लगातार बढ़ते जा रहा है। इसके भाव अब 86 डॉलर के करीब पहुंच गए हैं। इस बीच आज बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों (government oil companies) ने नए भाव जारी कर दिए हैं। इससे पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की कीमतों पर भी असर पड़ा है। आज कई शहरों में कीमतें बदल गई हैं।
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार नोएडा में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 96.65 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी यहां 11 पैसे गिरकर 89.82 रुपए लीटर हो गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 15 पैसे गिरावट के साथ 96.42 रुपए लीटर और डीजल 14 पैसे गिरकर 89.82 रुपए लीटर हो गया है।
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज 11 पैसे सस्ता होकर 107.48 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 10 पैसे गिरकर 94.26 रुपए लीटर बिक रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल आया है। कच्चे तेल का भाव बढ़कर 85.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है। डब्ल्यूटीआई का रेट भी वैश्विक बाजार में 82.80 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव: देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार पटना में पेट्रोल 107.48 और डीजल 94.26, नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82 और लखनऊ में पेट्रोल 96.42 और डीजल 94.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
हर सुबह 6 बजे होता है बदलाव: हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
Edited by: Ravindra Gupta
