• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. चंद्रयान-3
  4. Why PM modi keep name of landing place of chandrayaan 3 shiv shakti
Written By
Last Updated : शनिवार, 26 अगस्त 2023 (11:07 IST)

चांद पर जहां उतरा था चंद्रयान-3, पीएम मोदी ने क्यों रखा शिव शक्ति पाइंट नाम?

shiv shakti point
Shiv Shakti name of chandrayaan 3 landing place : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर इसरो की सराहना करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 लैंडर चंद्रमा की सतह पर जिस स्थान पर उतरा है, उसका नाम ‘शिव-शक्ति पॉइंट’ रखा जाएगा और 23 अगस्त ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।
यूनान से सीधे बेंगलुरु पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 लैंडर चंद्रमा की सतह पर जिस स्थान पर (टच डाउन पॉइंट) उतरा है, उसका नाम ‘शिव-शक्ति पॉइंट’ रखा जाएगा।
 
पीएम मोदी ने कहा कि शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प समाहित है। शक्ति से हमें उन संकल्पों को पूरा करने का सामर्थ्य मिलता है। चंद्रमा का शिव शक्ति का पॉइंट हिमालय से कन्याकुमारी के जुड़े होने का बोध कराता है।
 
उन्होंने कहा कि हमारे ऋषियों ने कहा कि-
येन कर्माण्य पसो मनीषिणो यज्ञे कृण्वन्ति विदथेषु धीराः।
यद पूर्वम यक्ष मन्तः प्रजानाम तन्म मनः शिवसङ्कल्पमस्तु
अर्थात जिस मन से हम कर्तव्य कर्म करते हैं, विचार और विज्ञान को गति देते हैं और जो सबके भीतर मौजूद है, वो मन शुभ और कल्याणकारी संकल्पों से जुड़े। मन के इन शुभ संकल्पों को पूरा करने के लिए शक्ति का आशीर्वाद जरूरी है। यह शक्ति हमारी नारी शक्ति है। हमारी माताएं बहनें हैं।
क्या सीख देगा तिरंगा पाइंट? : उन्होंने कहा कि चंद्रमा की सतह पर जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने 2019 में अपने पदचिह्न छोड़े थे, उसे ‘तिरंगा पाइंट’ के नाम से जाना जाएगा। ये तिरंगा पाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा पाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती।
 
उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने की याद में भारत 23 अगस्त ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाएगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
गैस सिलेंडर की वजह से लगी ट्रेन के डिब्बे में आग, 10 लोगों की मौत