1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol and diesel prices remain unchanged

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के भाव जस के तस बरकरार, जानिए अपने शहर के ताजा भाव

Petrol Diesel
Petrol Diesel Price: आज शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं हुआ। आज 506वां दिन है जबकि पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया। इन कंपनियों ने अंतिम बार 6 अप्रैल 2022 को पेट्रोल और डीजल के दाम में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 और डीजल 90.05, बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 और डीजल 87.89, चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 और डीजल 84.26, हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 और डीजल 97.82, जयपुर में पेट्रोल 108.48 और डीजल 93.72, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76 रुपए, भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपए और डीजल 93.90 रुपए, इंदौर में पेट्रोल 108.66 रुपए और डीजल 93.94 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by : Ravindra Gupta
अगला लेख
Weather Updates: दिल्‍ली-NCR में आज बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा अन्य राज्यों का मौसम?