Gujarat में बारिश का तांडव, अहमदाबाद में 12 घंटे में 6 इंच बारिश, 523 सड़कें बंद, IMD का रेड अलर्ट
Red alert in Gujarat as heavy rain : गुजरात में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। राज्य के 224 तालुकों में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक बारिश हुई है। अहमदाबाद में पिछले 12 घंटे में 6 इंच बारिश दर्ज की गई है। आणंद के बोरसद में सबसे ज्यादा साढ़े 10 इंच बारिश दर्ज की गई है। कच्छ में भी भारी बारिश हो रही है। राज्य में अब तक बारिश से प्रभावित 17887 लोगों को निकाला गया है और 1653 लोगों को बचाया गया है।
अहमदाबाद में भारी बारिश से जलजमाव हो गया है। राज्य शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने कहा कि भारी बारिश के कारण गुजरात में सभी प्राइमरी स्कूल कल बंद रहेंगे। ट्रेनों की आवाजाही पर भी बारिश का असर पड़ा है। मौसम विभाग ने वडोदरा, सूरत, आनंद, भरूच, अहमदाबाद के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
यातायात बदहाल, बिजली व्यवस्था ठप : बारिश से 523 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। 7009 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी, उनमें से 6977 गांवों में स्थिति बहाल हो गई है। क्षतिग्रस्त 6090 बिजली खंभों में से 5961 की मरम्मत कर दी गई है। राज्य में सूरत नवसारी वलसाड तापी डांग और छोटा उदेपुर जिले में कुल 523 सड़कें बंद हैं। राज्य के 33 जिलों के 244 तालुका में बारिश हुई है। औसत वर्षा 63.36 मिमी है। 72 जलाशयों हाई अलर्ट पर और 22 को अलर्ट पर रखा गया।
#WATCH Valsad, Gujarat: Heavy rains cause flood-like situation in Valsad. NDRF team rescues pregnant woman.
— ANI (@ANI) August 26, 2024
(Source: NDRF) pic.twitter.com/9J0dU8wu7G
गर्भवती महिला को बचाया गया : NDRF इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि औरंगा नदी का पानी हनुमानबागडा और वलसाड़ का सड़क संपर्क अवरुद्ध कर दिया है। इस दौरान एक गर्भवती महिला को बचाया गया, जिसकी मेडिकल इमरजेंसी थी। अब हम खाद्य सामग्री वितरित कर रहे हैं।"
અમદાવાદ શહેરના વિવિધ ઝોનમાં આજે સવારે 6 થી સાંજના 6 વાગ્યા સુધી નોંધાયેલ વરસાદના આંકડા ????️#RainfallinGujarat #AhmedabadRain #RainUpdate #Monsoon2024@CMOGuj @InfoGujarat @AmdavadAMC pic.twitter.com/vcju9WtpkB
— Info Ahmedabad GoG (@ahmedabad_info) August 26, 2024
खेरगाम में सबसे ज्यादा बारिश : सबसे ज्यादा बारिश नवसारी जिले के खेरगाम में 356 मिमी दर्ज की गई है. पूरे गुजरात में इस साल सीजन की औसत बारिश 91.88 प्रतिशत हुई है। राज्य के 206 जलाशयों में से 59 जलाशय 100% भरे हुए हैं। 72 जलाशयों को हाईअलर्ट पर और 22 को अलर्ट पर रखा गया है। 9 में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है और 7 नदियां उफान पर हैं। प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की 13 टीमें और एसडीआरएफ की 22 टीमें तैनात की गई हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट : मौसम विभाग ने गुजरात के 7 जिलों में रेड अलर्ट और 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जैसे ही गुजरात की ओर बढ़ता है। यह सिस्टम डीप डिप्रेशन में बदल जाता है और गुजरात में चक्रवात की स्थिति बन जाती है।
मुख्यमंत्री की आपात बैठक : भारी बारिश के बाद मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने स्थिति की समीक्षा के लिए जिला कलेक्टर के साथ बैठक भी की। उन्होंने वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए पूरी स्थिति की जानकारी ली। Edited by: Sudhir sharma

