• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ravi Shankar Prasad targeted Congress over insult to President
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 3 फ़रवरी 2025 (16:00 IST)

रविशंकर प्रसाद बोले, राष्ट्रपति का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा और उनके राजनीतिक डीएनए में

उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी द्वारा लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए यह भी कहा कि संविधान बचाने की बात करने वालों को पहले राष्ट्रपति पद का सम्मान करना सीखना चाहिए।

रविशंकर प्रसाद बोले, राष्ट्रपति का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा और उनके राजनीतिक डीएनए में - Ravi Shankar Prasad targeted Congress over insult to President
Lok Sabha News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की एक हालिया टिप्पणी की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा तथा उनके राजनीतिक डीएनए में है।
 
उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी द्वारा लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए यह भी कहा कि संविधान बचाने की बात करने वालों को पहले राष्ट्रपति पद का सम्मान करना सीखना चाहिए। राज्यसभा की सदस्य सोनिया गांधी ने गत 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि 'बेचारी अपने संबोधन के आखिर तक थक गईं थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं।'ALSO READ: मोदी ने साधा सोनिया पर निशाना, कहा- कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ ने किया राष्ट्रपति का अपमान
 
प्रसाद ने सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि राष्ट्रपति सर्वोच्च संवैधानिक पद पर हैं और संसद का हिस्सा हैं। हमारा नैतिक दायित्व है कि हम उनका सम्मान करें। राष्ट्रपतिजी बहुत ही साधारण परिवार से निकलकर आगे बढ़ीं। पिछले 2 वर्षों में वह गरिमा और शालीनता से राष्ट्रपति के पद को नई ऊंचाई दे रही हैं। उनके मुताबिक शायद पहली बार राष्ट्रपति भवन की तरफ से एक विज्ञप्ति जारी कर किसी बयान का खंडन किया गया है। प्रसाद ने सोनिया गांधी की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि मैं इस टिप्पणी की भर्त्सना करना चाहता हूं।
 
उन्होंने कहा कि प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के साथ क्या-क्या व्यवहार किया गया था, उसकी जानकारी दस्तावेजों में अंकित है। प्रसाद के अनुसार फखरुद्दीन अली अहमद और ज्ञानी जैलसिंह जैसे पूर्व राष्ट्रपति के साथ क्या व्यवहार किया गया, सबको पता है।ALSO READ: सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रपतिजी के साथ जो किया गया है, वो नई बात नहीं है। ये इनकी (कांग्रेस) परंपरा में है, यह इनका राजनीतिक डीएनए है। राष्ट्रपति का अपमान इनकी आदत और परंपरा है। प्रसाद ने प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना का उल्लेख किया और कहा कि हादसे में षड्यंत्र की बू आ रही है तथा जब जांच की रिपोर्ट आएगी तो कुछ लोग शर्मिंदा हो जाएंगे।
 
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय भारत 5 सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों की सूची में शामिल था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में भारत की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत हुई तथा 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई। उन्होंने विपक्षी दलों पर सनातन के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि 'सनातन का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।'(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए सज रहा भोपाल, मानव संग्रहालय में दिखेगी अजब एमपी की गजब झलक!