• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2025
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज 2025
  4. Priyanka Gandhi campaigned door to door in Jangpura
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 3 फ़रवरी 2025 (15:43 IST)

प्रियंका गांधी ने जंगपुरा में किया घर घर जाकर प्रचार, आप और भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जंगपुरा में कांग्रेस उम्मीदवार फरहाद सूरी के समर्थन में डोर-टू-डोर प्रचार किया।

प्रियंका गांधी ने जंगपुरा में किया घर घर जाकर प्रचार, आप और भाजपा पर साधा निशाना - Priyanka Gandhi campaigned door to door in Jangpura
Priyanka Gandhi News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi) ने सोमवार को दिल्ली के जंगपुरा (Jangpura) विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार फरहाद सूरी के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार किया। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के इस प्रचार का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर साझा किया।ALSO READ: प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर
 
डोर-टू-डोर प्रचार किया : पार्टी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधीजी ने जंगपुरा में कांग्रेस उम्मीदवार फरहाद सूरी के समर्थन में डोर-टू-डोर प्रचार किया। दिल्ली की जनता आप-भाजपा के कुशासन से ऊब चुकी है और अब वह सिर्फ विकास की राजनीति को अपना समर्थन दे रही है।ALSO READ: delhi election 2025 : प्रियंका और आतिशी पर रमेश बिधूड़ी के बयान से गर्माई दिल्ली की सियासत, AAP ने BJP को बताया महिला विरोधी
 
कांग्रेस ने कहा कि जनता का भरोसा कांग्रेस के साथ है, इसलिए दिल्ली में आ रही है कांग्रेस। जंगपुरा से आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह उम्मीदवार हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta