biodatamaker
Mon, 3 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Ramnath Kovind, Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कोविन्द होंगे असाधारण राष्ट्रपति

Ramnath Kovind
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रामनाथ कोविंद एक असाधारण राष्ट्रपति होंगे और गरीबों, दलितों तथा वंचितों के लिए लगातार एक मजबूत आवाज बने रहेंगे। प्रधानमंत्री की टिप्पणी भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में राष्ट्रपति पद के लिए राजग उम्मीदवार के रूप में कोविंद का नाम घोषित किए जाने के चंद घंटे बाद आई।
 
मोदी ने ट्वीट किया कि मुझे पूरा विश्वास है कि रामनाथ कोविंद एक असाधारण राष्ट्रपति होंगे और गरीबों, दलितों तथा वंचितों के लिए लगातार एक मजबूत आवाज बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधि क्षेत्र की उत्कृष्ट पृष्ठभूमि के साथ कोविंद को संविधान की जानकारी और समझ से राष्ट्र को लाभ होगा।
 
प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में रेखांकित किया कि किसान पुत्र कोविंद साधारण पृष्ठभमि से हैं। मोदी ने कहा कि कोविंद ने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित किया और गरीबों तथा वंचितों के लिए काम किया।  कोविंद (71) कानपुर से ताल्लुक रखने वाले दलित नेता हैं। वे उत्तर प्रदेश से दो बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के वकील के रूप में भी प्रैक्टिस की है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अखिलेश की इफ्तार पार्टी में नहीं शामिल हुए मुलायम